फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जग्गू भगवानपुरिया अदालत में पेश, पुलिस को मिला पांच दिन का रिमांड, आतंकी मुल्तानी से जुड़ा नाम

Mon, 14 Nov 2022 10:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच के बाद एसएसओसी ने जग्गू को प्रोटेक्शन वारंट पर हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया। जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अगर इस मामले में गैंग्स्टर जग्गू का लिंक सामने आता है तो उसका नाम आतंकी गतिविधियों के साथ भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसओसी ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को एक बार फिर सोमवार को अदालत में पेश किया। इस बार जग्गू भगवानपुरिया को जर्मनी में गिरफ्तार आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी के साथ नाम जुड़ने के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसओसी ने जग्गू को पाकिस्तान से हथियार व विस्फोटक सामग्री मंगवाने के मामले में अदालत में पेश कर पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विगत दिसंबर 2021 में भारत की खुफिया एजेंसी ने आतंकी जसविंदर सिंह को जर्मनी से काबू किया था। एसएसओसी ने मार्च 2022 में मुल्तानी पर पाकिस्तान से हथियार मंगवाने और पंजाब में स्लीपर सेल को एक्टिव करने के आरोप में केस दर्ज किया था। तरनतारन पुलिस ने उसके एक साथी से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। मूलरूप से होशियारपुर के मुकारियां निवासी जसविंदर सिंह मुलतानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख फार जस्टिस से जुड़ा है। 

एसएसओसी की जांच में सामने आया कि मुल्तानी और उसके सहयोगियों को पाकिस्तान से हथियार व विस्फोटक सामग्री मंगवाने में गैंगस्टर जग्गू ने सहयोग दिया था। जांच के बाद एसएसओसी ने जग्गू को प्रोटेक्शन वारंट पर हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश करने के बाद पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया। अगर इस मामले में गैंग्स्टर जग्गू का नाम जुड़ जाता है तो उसका नाम गैंगस्टरिज्म के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों के साथ भी जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें