चंडीगढ़ को पहली महिला एसएसपी मिलने जा रही है, कयास लगाए जा रहें हैं कि इनकी ज्वाइनिंग अगले महीने हो सकती है। पंजाब काडर की 2008 बैच की आईपीएस जगदले नीलांबरी विजय चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी होंगी। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ के एसएसपी के जगदले नीलांबरी का नाम फाइनल कर अप्रूवल के लिए एमएचए को भेज दिया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 15 से 20 दिनों में एसएसपी के पद पर ज्वाइनिंग हो जाएगी। आईपीएस जे निलंबरी इस समय एसएसपी रोपड़ के पद पर कार्यभार संभाल रहीं हैं।
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को एसएसपी पद के लिए 3 नाम भेजे थे। पैनल में पहले नंबर पर आईपीएस डॉ. एस भूपति, इसके बाद आईपीएस जगादले निलंबरी विजय और तीसरे नंबर पर आईपीएस नवीन सिंगला के नाम भेजे गए थे।