फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा, उमड़ी भीड़

Sun, 15 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
विज्ञापन
मनीमाजरा में भगवान जगन्ननाथ जी की शोभायात्रा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ चंडीगढ़ की ओर से व्यापारियों और संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से शनिवार को मनीमाजरा में भगवान जगन्ननाथ जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र कुमार पन्ना ने बताया कि  शोभायात्रा शाम चार बजे मनसा देवी रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से निकाली गई।
विज्ञापन


इसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा मोटर मार्केट, ओल्ड रोपड़, मेन बाजार, सराफा बाजार, समाधिगेट, ओल्ड रोपड़ रोड, मोरीगेट, गोविंद पुरा, मॉडर्न कांप्लेक्स, शांति नगर, माड़ी वाला टाउन, शिवालिक गार्डन से होते हुए रात आठ बजे विश्वकर्मा मंदिर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का स्वागत ओल्ड रोपड़ रोड पर अग्रवाल सभा मनीमाजरा द्वारा किया गया। पन्ना ने बताया कि शनिवार सुबह पहले छप्पन भोग और आरती भी की गई। मनीमाजरा में दूसरी बार भगवान जगन्ननाथ की शोभायात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें