फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई करने का सुनहरा मौका, 331 कॉलेज और 63 ट्रेड, जानें आवेदन की अंतिम तारीख और प्रोसेस

Sat, 08 Jun 2019 04:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पंजाब के 331 आईटीआई में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी दिए है। इसमें 113 सरकारी आईटीआई व 218 निजी आईटीआई शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न आईटीआई में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) और स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियिरंग 63 ट्रेडों में दाखिले के लिए 23 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

चार चरणों में काउंसलिंग के जरिये सभी सीटें भरी जाएगी। एक दर्जन से अधिक आईटीआई में इस बार कौशल आधारित नए कोर्स शुरू किए गए हैं। आईटीआई में 85 फीसदी सीटें पंजाब के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 फीसदी सीटें अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए होंगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को कॉलेज चुनने का विकल्प दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अंक और कॉलेज चुनने के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। पहले दो काउंसिलिंग में केवल पंजाब के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जबकि अन्य दो काउंसिलिंग में पंजाब समेत अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी दाखिले के लिए पात्र होंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मुताबिक विद्यार्थी आवेदन के बाद 24 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज का विकल्प भर सकेंगे। 

26 जून को पहली काउंसिलिंग के तहत सीटें अलॉट हो जाएंगी। 27 जून से आठ जुलाई तक दाखिले होंगे। फिर से दस से 15 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग के लिए विकल्प भरने का मौका विद्यार्थियों को दिया जाएगा। 17 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के आईटीआई में दाखिले होंगे।

सीटें खाली रहने पर तीसरी काउंसिलिंग से पहले फिर से छात्रों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया जाएगा। 23 से 28 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन, कॉलेज च्वाइस भरने के बाद 31 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। एक अगस्त से छह अगस्त तक आईटीआई में दाखिले होंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती है तो चौथी काउंसिलिंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें