टूर्नामेंट की शुरूआत से सेक्टर 10 स्थित सीलटीए में हुई
- फोटो : amarujala
विज्यंत मलिक, ग्रेविट बत्तरा सहित कई अन्य खिलाड़ी आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल क्वालीफाइंग दौर में पहुंचने में कामयाब रहे। दस हजार डालर की इनाम राशि वाले टूर्नामेंट की शुरूआत से सेक्टर 10 स्थित सीलटीए में हुई। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा हैं। टूर्नामेंट में भारत सहित 12 विदेशी देशों के टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार को क्वालीफाइंग राउंड के लिए मुकाबले खेले गए। इनमें मेंन्स वर्ग में विज्यंत मलिक ने हरदीप सिंह संघू को 6-1,6-4 से हराया। तुर्कमेनिस्तान के इसा ने जपान के जुलिन को 6-3,6-3 से, जपान के शिंटारों ने भारत के नितेन को 6-2,6-2 से, अदित्य ने अंकित चोपड़ा को 6-4,3-6,6-0 से, भारत के ग्रेविट बतरा ने अपने ही देश के बसिल कुमार को 6-3,6-0 से, रशिन सेम्युल ने तेजस को 6-2,6-2 से हराकर फाइनल क्वालीफाइंग राउंड में जगह बनाई।