टेनिस मैच खेलते विष्णुवर्धन और श्रीराम बालाजी
- फोटो : amar ujala
विष्णु वर्धन, श्रीराम बालाजी, आईटीएफ मेंन्स फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। वहीं सनम सिंह अपने पार्टनर के साथ डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे। दस लाख डालर की इनामी राशि वाला टूर्नामेंट सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में खेले जा रहे हैं।
इसे चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसासिएशन की ओर से कराया जा रहा हैं। बुधवार को लड़कों के सिंगल्स में क्वार्टर फाइनल के लिए मैच हुए। इनमें दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णु वर्धन ने जापान के शिंनटारो को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त एन. श्रीराम बालाजी ने सिद्धार्थ विश्वकर्मा को 7-6,7-5 से हराया। जापान के यूची इटो ने विजय सुंदर को 7-5, 7-6 से, रंजीत ने मोहित मयूर को 7-5, 6-4 से, शशि कुमार ने दलविंदर सिंह ने 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। जापान के शू कटयामा ने जेसन को 6-4, 6-0 से मात दी।
वहीं दिन में डबल्स के क्वार्टर फाइनल मैचों में शहर के सनम सिंह ने अपने पार्टनर आदिल के साथ मिलकर निकी और एन. विजय की जोड़ी को सीधे सेटों मे 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य मैच में एन. श्रीराम बालाजी और विष्णुवर्धन की जोड़ी ने मिलकर अनिरूद्ध और विग्नेश की जोड़ी को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।