फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अस्पताल में लिफ्ट की बटन दबाने पर विवाद, नीचे गिरने से ITBP जवान की मौत

Mon, 06 Mar 2023 10:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मजीठा रोड थाने में मृतक राजवीर सिंह की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसमें बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायलों को उठाकर ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल की गायनी वार्ड बेबे नानकी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच बटन दबाने को लेकर विवाद हो गया। इससे लिफ्ट से गिरने पर आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव छज्जलविंड निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही मजीठा रोड थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छज्जलविंड गांव निवासी दिल्ली में तैनात आईटीबीपी के जवान राजवीर सिंह का भाई पंजाब पुलिस में कांस्टेबल हैं और उसकी ड्यूटी गुरु नानक देव अस्पताल में लगी है। सोमवार की दोपहर राजवीर सिंह अपने भाई को खाना देने अस्पताल आया था। वहीं दूसरी तरफ मुस्तफाबाद के सतिंदर सिंह की पत्नी अस्पताल की बेबे नानकी वार्ड में दाखिल हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था।

आईटीबीपी जवान राजवीर सिंह लिफ्ट से लौट रहे थे। इस दौरान मुस्तफाबाद निवासी सतिंदर सिंह भी लिफ्ट में पहुंच गया और दोनों के बीच लिफ्ट में बटन दबाने पर विवाद हो गया। दूसरी मंजिल पर लिफ्ट से बाहर आने के बाद भी दोनों में विवाद जारी रहा और धक्का मुक्की में दोनों पास की ही खराब लिफ्ट के बीच में जा गिरे। इससे राजवीर सिंह की मौत हो गई और सतिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मजीठा रोड थाने में मृतक राजवीर सिंह की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसमें बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें