फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार पर धनवर्षा, 500 गाड़ियां बिकीं, लोगों ने खरीदा 30 करोड़ का सोना

Sat, 11 Nov 2023 12:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

धनतेरस पर चंडीगढ़ के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने 400 ज्वेलरी शॉप से लगभग 30 करोड़ का सोना खरीदा। वहीं, बर्तन बाजार में दो करोड़ के बर्तन बिके। हालांकि, मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण शुक्रवार की सुबह दुकानदारों में निराशा थी, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद बरसात के बीच भी खरीदारों की बढ़ती भीड़ देखकर वे उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
Dhanteras 2023: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार रहा। 500 से ज्यादा वाहन बिके हैं। शुक्रवार के लिए पहले से करीब 700 वाहनों की एडवांस बुकिंग थी लेकिन बारिश की वजह से कई लोग नहीं पहुंचे। इसके बावजूद रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में एक दिन में 317 बाइक और 148 कारें पंजीकृत हुई हैं, जबकि दर्जनों वाहनों के दस्तावेज भी जमा हुए हैं।

विज्ञापन


 दिनभर ऑटोमोबाइल डीलरशिप में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इंक्वायरी के लिए भी काफी लोग पहुंचे क्योंकि कुछ लोग आगे भी फेस्टिवल सीजन के दौरान वाहनों की डिलीवरी चाहते हैं।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के फाइनेंस सेक्रेटरी राम कुमार गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर डीलरों के पास काफी बुकिंग थी और शुक्रवार को अधिकतर लोग अपने वाहनों की डिलीवरी के लिए शोरूम में पहुंचे।] उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों की भी 500 से ऊपर डिलीवरी हुई है और आगे भी वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन




बर्कले टाटा से रंजीव दहूजा ने बताया कि दोपहर तक ही वह 50 के करीब चार पहिया वाहनों की डिलीवरी कर चुके थे, जबकि शाम तक उन्होंने 70 के करीब वाहनों की डिलीवरी की। जो लोग डिलीवरी के लिए नहीं आए, वे फेस्टिवल सीजन के चलते आने वाले कुछ दिनों में डिलीवरी के लिए आएंगे। शहर में 20 स ज्यादा डीलर है और सभी के पास धनतेरस के लिए काफी बुकिंग थी।

सोना चमका, 30 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर चंडीगढ़ के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने 400 ज्वेलरी शॉप से लगभग 30 करोड़ का सोना खरीदा। वहीं, बर्तन बाजार में दो करोड़ के बर्तन बिके। हालांकि, मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण शुक्रवार की सुबह दुकानदारों में निराशा थी, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद बरसात के बीच भी खरीदारों की बढ़ती भीड़ देखकर वे उत्साहित हो गए।

विज्ञापन


वहीं, हल्की बारिश के बावजूद लोगों का भी उत्साह कम नहीं हुआ। प्रमुख बाजारों में लोग कार के अलावा बाइक और ऑटो से भी खरीदारी के लिए पहुंचे। शहर में प्रमुख रूप से इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के साथ ही सेक्टर 8, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 35, 40 और 45 बुड़ैल के बर्तन बाजार में विशेष रौनक रही। हालांकि, धनतेरस पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान सभी सेक्टरों की मार्केट में तैनात नजर आए। वहीं, प्रमुख चौकों पर भी विशेष चौकसी रखी गई ताकि लोगों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी न हो व जाम की समस्या न झेलनी पड़े। अचानक खरीदारों की पहुंची भीड़ के कारण सभी प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।

बरसात से तैयारी हो गई फीकी

बाजार में खरीदारों की भीड़ को ध्यान में रखकर लगभग सभी सेक्टर में दुकानदारों ने दुकान के बाहर स्टॉल और टेंट लगाने की व्यवस्था की थी लेकिन सुबह से शुरू हुई बरसात के कारण उन्हें काफी निराशा हुई। बरसात के कारण माल टेंट में नहीं लगाया जा सका, जिससे दुकानों के बाहर खरीदारों की भीड़ को नियंत्रित करने में दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें