फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर बारिश का साया, फैंस का मजा हो सकता किरकिरा

Fri, 31 Mar 2023 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अगर बारिश मैच में खलल डालती है तो ट्राइसिटी के खेल प्रशंसकों को मायूसी हाथ लग सकती है। आईपीएल का क्रेज यह है कि गुरुवार सुबह 11 बजे तक सभी टिकटें बिक चुकी हैं। इसलिए यह देखना अहम होगा कि शनिवार को बारिश आईपीएल के इस रोमांच में खलल डालती है या नहीं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में शनिवार को होने वाले पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी (मोहाली-पंचकूला) में शनिवार को बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में बेहतर शुरुआत के लिए शुक्रवार को स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम के बाहर हवन किया। इस मौके पर टीम के कप्तान शिखर धवन के साथ अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


स्टेडियम के अंदर गुपचुप तरीके से यह हवन करवाया गया। किसी को भी गेट नंबर-1 से अंदर आने की इजाजत नहीं थी। बता दें टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा की ओर से आईपीएल की शुरुआत में मोहाली के स्टेडियम में हवन कराया जाता है। इस बार यह हवन तीन साल बाद कराया गया। कोविड-19 के चलते तीन साल बाद मोहाली को आईपीएल के लिए 5 मैचों की मेजबानी मिली है।

ड्रेसिंग रूम सजाया
आईपीएल मैचों के लिए पंजाब किंग्स टीम ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाया है। इसे काफी सजाया गया है। इस बार स्टेडियम की बाएं ओर टीम का ड्रेसिंग रूम बनाया गया है। रूम के अंदर टीम के खिलाड़ियों के नामों की जर्सी को लगाया गया है।
विज्ञापन


बारिश ने खलल डाली तो प्रशसंक होंगे मायूस
अगर बारिश मैच में खलल डालती है तो ट्राइसिटी के खेल प्रशंसकों को मायूसी हाथ लग सकती है। आईपीएल का क्रेज यह है कि गुरुवार सुबह 11 बजे तक सभी टिकटें बिक चुकी हैं। इसलिए यह देखना अहम होगा कि शनिवार को बारिश आईपीएल के इस रोमांच में खलल डालती है या नहीं। हालांकि रविवार को बारिश होने की संभावना नही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें