फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और समय का पाबंद होना जरूरी : गुरपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को पुस्तक ‘टेन स्टेप टू बोर्डरूम’ का विमोचन हुआ। यह किताब गुलपाल सिंह रतन ने लिखी है। इस किताब में उन्होंने आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के गुर बताए हैं। गुरपाल सिंह रतन ने बताया कि वे एक सीनियर इंजीनियर के पद पर देश के नामी कंपनी में काम करते हुए उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए स्वयं के अंदर से इच्छा होनी चाहिए। अपने बायोडाटा में नई चीजें जोड़ते जाइए। ऐसा करने पर ही अगले स्तर पर जा सकते हैं। अनुशासन और समय पर पाबंद होना बहुत ही जरूरी है। लक्ष्य को ध्यान में रखिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप जिस संस्थान में काम करते हैं तो उसकी कार्य संस्कृति को सीखना जरूरी है। साथ ही सकारात्मक सोच रखिए। नई चीजें सीखिए, पुराने को पकड़े मत रहिए। संस्थान के प्रबंधन में लाइम लाइट में बने रहिए। टीम वर्क बहुत ही जरूरी है। जिस विभाग में काम करते हैं उसके बाहर भी देखकर काम सीखिए। जहां पर समस्या आए ऐसे समाधान की कोशिश कीजिए। अपना नेटवर्क मजबूत कीजिए ताकि आपको लोग जानें। अपना मौका खुद तलाश कीजिए अपने ऊपर के अधिकारी से कहिए कि यह कर सकते हैं। ऐसे में आप टॉप पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें