फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को आंखों की बीमारी और उपचार के विकल्पों की जानकारी देना जरूरी: प्रो. अमोद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र फिल्म महोत्सव एवं क्वेस्ट में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, कॉर्निया प्रत्यारोपण की नई तकनीकों पर हुई चर्चा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। आंखों की बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और मरीजों के बीच सही संवाद आवश्यक है। पीजीआई के एडवांस्ड आई सेंटर के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अमोद गुप्ता ने आई फिल्म फेस्ट एंड क्वेस्ट 2026 के पांचवें संस्करण में यह बात कही। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों की परेशानी धैर्य से सुनने और आसान भाषा में जानकारी देने पर जोर दिया।



नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसायटी ने इस सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 100 से अधिक नेत्र सर्जनों ने भाग लिया। सम्मेलन में कॉर्निया प्रत्यारोपण, ग्लूकोमा, रेटिना और आंखों की जटिल बीमारियों की नई तकनीकों पर चर्चा हुई। प्रो. अमोद गुप्ता ने डॉक्टरों को मरीजों की बात न काटने और उनकी भाषा में इलाज समझाने की सलाह दी। इससे मरीजों का भरोसा बढ़ता है और वे सही निर्णय ले पाते हैं। निदेशक डॉ. अशोक शर्मा ने कॉर्निया प्रत्यारोपण की नई तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक फेम्टोसेकंड लेजर तकनीक से दृष्टि में त्वरित सुधार की संभावना बताई। डॉ. शर्मा 250 से अधिक बच्चों का कॉर्निया प्रत्यारोपण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य शोध और सुझाव

डॉ. राजन शर्मा ने कॉर्निया के घाव और अल्सर के इलाज में शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने इंसुलिन आई ड्रॉप्स के संभावित उपयोग पर जानकारी दी। प्रो. एमआर डोगरा ने बच्चों में रेटिना की बीमारी पर जोर दिया। उन्होंने इसकी समय पर पहचान और इलाज को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें