केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 11 जनवरी को हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला व करनाल और पंजाब के मोहाली में एक विविध व्यवसाय समूह के परिसरों पर छापेमारी की थी। यह कंपनी प्लाईवुड/प्लाईबोर्ड, एमडीएफ बोर्ड, इन्वर्टर और वाहन बैटरी और सीसा के शोधन में लगी है। तलाशी में 6.60 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी और 2.10 करोड़ रुपये के जेवरात मिले हैं। कुल मिलाकर 22 बैंक लॉकरों को नियंत्रण में लिया गया है। आगे की जांच जारी है। सीबीडीटी के आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।