फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पूरे विश्व के लिए बीमारी, इस लड़ाई में हम अपने दोस्त भारत के साथः इजराइली राजदूत

Wed, 29 Jan 2020 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
इजरायल के राजदूत रोन मलका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इजरायल के राजदूत रोन मलका ने कहा कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए एक बहुत बड़ी बीमारी है। इसे चैनलाइज किया जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अपने दोस्तों के साथ हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। हम मिलकर आतंकवाद पर जीत हासिल करेंगे। इजरायली राजदूत रोन मलका मंगलवार को देश के पहले सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित छठे सब्जी मेले के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल व बागवानी विभाग के महानिदेशक डा. अर्जुन सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। राजदूत रोन मलका व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र की तकनीकों का जायजा लिया। इंडो-इजराइल के सहयोग से स्थापित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के सफल प्रोजेक्ट को देखकर रोन मलका उत्साहित हुए। 

हाईटेक ग्रीन हाउस में बिना मिट्टी की पौध देखने के बाद रोन मलका पत्रकारों से मुखातिब हुए। इजरायली राजदूत ने कहा कि इजराइल के लिए ऐसे सफल प्रोजेक्ट आनंददायी हैं। दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं और भारत और इजराइल के रिश्ते निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और तरक्की के पथ पर हैं। 
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि कृषि के अलावा वाटर मैनेजमेंट, हेल्थ केयर, टेक्नोलोजी एंड साइंस, शिक्षा के क्षेत्र में हम मिलकर काम कर रहे हैं। इसके काफी सफल परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। भारत और इजराइल में काफी समानताएं और चुनौतियां एक जैसी हैं, हम बहुत कुछ मिलकर कर सकते हैं। 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी का असर दुनिया के व्यापार व खासकर बासमती उत्पाद किसानों पर पड़ रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए रोन मलका ने कहा कि हम भारत के किसानों को अपनी सबसे बेस्ट तकनीक मैथेड अचीवमेंट और टेक्नोलोजी साझा कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम इस संकट से जल्द ही बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें