फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृष्ठभूमि व पेशा कुछ भी हो, हर महिला सम्मान की हकदार : कंगना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है, चाहे उसकी पृष्ठभूमि व पेशा कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से मंडी पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों से दुखी हैं, जहां से वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। कंगना चंडीगढ़ हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात कर रही थीं। बता दें कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कंगना रणौत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना ने कहा कि मंडी को दुनिया भर में छोटी काशी कहा जाता है। मैं विशेष रूप से मंडी के बारे में की गई निंदनीय टिप्पणियों से दुखी हूं और इस क्षेत्र से आने वाले लोग इन टिप्पणियों से आहत हुए हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला का पेशा कुछ भी हो, चाहे वह शिक्षक, अभिनेत्री, पत्रकार, राजनेता या यौनकर्मी ही क्यों न हो, सभी सम्मान की पात्र हैं।
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है और वह उनसे मिलने के बाद ही इस बारे में जवाब देंगी। बकौल कंगना, मुझे पार्टी की गरिमा बनाए रखनी है। पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह मेरे लिए सर्वोपरि है। गौर हो कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर रणौत के खिलाफ टिप्पणियों के लिए श्रीनेत और अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर कंगना के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखें। कंगना रणौत ने इससे पहले श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं और हर महिला सम्मान की हकदार है।
विज्ञापन


बॉक्स
कंगना ने एक्स पर सुप्रिया के लिए ये लिखा
प्रिय सुप्रिया, एक कलाकार के रूप में अपने कॅरिअर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। फिल्म क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर फिल्म धाकड़ में एक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में राक्षस, रज्जो'' में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता का किरदान निभाया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई
दूसरी ओर सुप्रिया श्रीनेत ने स्पष्ट किया कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने अनुचित पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, जैसे ही मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। जो भी लोग मुझे जानते हैं, वे अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें