फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखे तो सी-विजिल एप पर करें शिकायत, 100 मिनट में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में किसी नियम के उल्लंघन की शिकायत के लिए सी-विजिल मोबाइल एप एक कारगर हथियार साबित हो सकता है। इसको मोबाइल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर संबंधित व्यक्ति की शिकायत की जा सकती है। शिकायतों पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे तैनात रहने वाली टीमें बनाई गईं हैं। 100 मिनट में शिकायत का निपटारा भी किया जा रहा है।चंडीगढ़ में पांच डिवीजन बनाए गए हैं। हर डिवीजन में फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है, जो तीन शिफ्टों में काम कर रहा है। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी और उनके साथ पुलिस के चार से पांच कर्मचारी शामिल हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। प्रत्येक टीम को उनके इलाके में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम को चुनाव के नतीजे आने तक मुस्तैद रहना होगा।
विज्ञापन

सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत आने के बाद टीम सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचती है। टीम को 100 मिनट के अंदर शिकायत का निपटारा करना होता है। हालांकि किसी विशेष मामले में अगर समय ज्यादा लगे तो उसके लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर समय को आगे बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में सरकारी वेबसाइट पर नेताओं की फोटो, सरकार की विभिन्न योजनाओं के पोस्टर-बैनर हटाने की ज्यादा शिकायतें एप पर आ रही हैं। इसके अलावा शहर के कुछ इलाकों से पोस्टर बैनर हटाने की भी शिकायतें इसी एप पर प्राप्त हुईं हैं।

लाइव फोटो और लाइव वीडियो के साथ ही करनी होगी शिकायत
सी-विजिल का प्रयोग करना भी बड़ा आसान है और कोई व्यक्ति चुनाव में उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मोबाइल में प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, लाइव फोटो और लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है। आम तौर पर सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट/कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने संबंधित शिकायतें दर्ज की जाती हैं।
विज्ञापन


नाम और नंबर देना भी जरूरी नहीं
सी-विजिल एप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नंबर की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नंबर देता है तो ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है। शिकायत निस्तारण की समय अवधि 100 मिनट है। शिकायत दर्ज होने पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़न दस्ता (एफएसटी) टीम को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है।

14 शिकायतें की, सभी पर हुई कार्रवाई : पंकज चांदगोठिया
शहर के वकील पंकज चांदगोठिया ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में अब तक आचार संहिता के उल्लंघन की 14 शिकायतें की हैं। सभी सही पाई गई हैं और उन पर कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में यह व्यवस्था काफी अच्छे तरीके से काम कर रही है। सभी अधिकारी भी मुस्तैद हैं लेकिन हरियाणा के पंचकूला में उन्होंने 6 शिकायत की लेकिन अधिकतर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जितनी शिकायतें की गई, उन सभी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें