फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंग की सैर करना चाहते हैं तो खबर पढ़ें

Sun, 13 Jul 2014 10:50 AM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के लोग अब दार्जिलिंग की पहाड़ियों, चाय के बागान और खूबसूरत वादियों के नजारे ले सकेंगे। आईआरसीटीसी ने दार्जिलिंग के लिए स्पेशल टूर पैकेज बनाया है, जोकि चंडीगढ़ से रवाना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जोकि यात्रियों को न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) तक ले जाएगा। इससे आगे का सफर यात्रियों को बसों से करवाया जाएगा।
Trending Videos

सारा खर्चा पैकेज में शामिल

इस स्पेशल पैकेज में ही यात्रियों के किराये से लेकर खाने-पीने, ठहरने और घूमने-फिरने का खर्चा शामिल होगा। अभी फिलहाल पैकेज के लिए किराया फाइनल नहीं किया गया है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने उच्चाधिकारियों को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है।
विज्ञापन

10 सितंबर को चलेगी ट्रेन

दार्जिलिंग का ये स्पेशल टूर 10 सितंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगा। ये ट्रेन चंडीगढ़ से रात को 11.15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10.15 बजे एनजेपी पहुंचेगी।

वहां से दार्जिलिंग का सफर करीब 70 किमी का है। 17 सितंबर को टूर वापस चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। इसमें 70 लोग यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें