फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC कराएगा कई तीर्थ और पर्यटन स्थलों की सैर, देने होंगे सिर्फ इतने पैसे, तो बुकिंग कराएं

Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप तीर्थ और पर्यटन स्थल घूमने के शौकीन हैं, तो रेलवे आपके लिए स्पेशल पैकेज के साथ भारत दर्शन ट्रेन लेकर आया है, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। महज 7560 रुपये में आप वैद्यनाथ, गंगासागर, कोलकाता, वाराणसी व प्रयागराज के सांस्कृतिक विरासत और तीर्थ स्थलों पर घूम सकते हैं। इस सुविधा का लाभ ट्राइसिटी के लोग अंबाला से ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेन अंबाला से शाम को रवाना होगी। इसकी बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के चंडीगढ़ कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 7 रातें और 8 दिनों की यह ट्रेन विशेष पर्यटक ट्रेन 12 दिसंबर को रवाना होकर 19 दिसंबर को वापस आएगी।    

इन धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे

indian railway
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को गंगासागर, 16 दिसंबर को काली माता मंदिर में दर्शन, उसी दिन रात को वाराणसी के लिए प्रस्थान, अगले दिन 17 दिसंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर, उसके बाद उसी दिन रात को प्रयागराज के लिए प्रस्थान, 18 दिसंबर को संगम और हनुमान मंदिर में दर्शन करवाए जाएंगे।

ये रहेगा ट्रेन का रूट
इस ट्रेन में फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सफदरगंज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ में यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों को दी जाएंगी ये सुविधाएं

indian railway
- टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।
- यात्रियों को धर्मशाला व अन्य जगह ठहराया जाएगा।             
- यात्रियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर एक डाक्टर उपलब्ध रहेगा।
- यात्रियों को स्लीपर क्लास ट्रेन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टायलेट और अन्य सुविधाएं होंगी।  

क्या कहते हैं अधिकारी  
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि पर्यटकों के लिए भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 12 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा सात रातें और आठ दिनों की यह विशेष पर्यटक रेलगाड़ी 19 दिसंबर को वापस आएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें