पंजाब सरकार ने दो आईपीएस और 11 पीपीएस अफसरों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पंजाब सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार आईपीएस दिलबाग सिंह को असिस्टेंट आईजी (प्रशिक्षण, पंजाब) बनाया गया है। उनके पास एआईजी पर्सनल-1 सीपीओ का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। इसके अलावा हरजिंदर सिंह आईपीएस को एआईजी (पीएपी, जालंधर) के रूप में तैनात किया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार 11 पीपीएस को नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं। शरणजीत सिंह को एसपी (सुरक्षा एवं यातायात पटियाला), निर्मलजीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट (27वीं बटालियन, पीएपी, जालंधर), मनमीत सिंह को एआईजी यातायात, पंजाब, चंडीगढ़ कार्यालय में, राज कुमार को असिस्टेंट कमांडेंट, 82 वीं बटालियन, पीएपी, चंडीगढ़, अशोक पुरी को एडीसीपी/कंट्रोल रूम, लुधियाना, गुरप्रीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट, 13 वीं बटालियन, पीएपी (अतिरिक्त चार्ज एसपी, प्रबंध विंग, सीपीओ, पंजाब, चंडीगढ़), जसपाल सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट (दूसरी सीडीओ बटालियन, बहादुरगढ़, पटियाला), प्रितपाल सिंह को एसपी विजिलेंस ब्यूरो, हरिंदर सिंह को एडीसीपी (आपरेशन, लुधियाना), रविचरण सिंह बराड़ को कमांडेंट सह उपनिदेशक (प्रबंध), एमआरएस, पीपीए, फिल्लौर और हरप्रीत सिंह पीपीएस (सीधी भर्ती) को असिस्टेंट इंस्पेक्टर (जनरल पुलिस/क्राइम, पंजाब) में तैनात किया गया है।