फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1997 बैच के आईपीएस बनेंगे डीआईजी

Sun, 12 Jan 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी बनेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एससी चौधरी की अध्यक्षता में आगामी सोमवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन


बैठक में इस बैच के दोनों अफसरों अमिताभ ढिल्लों और संजय कुमार का सर्विस रिकार्ड परखा जाएगा। रिकार्ड ठीक हुआ तो समिति डीआईजी प्रमोट करने के लिए सिफारिश कर देगी।

पिछले साल भी इन अफसरों का रिकार्ड पूरा नहीं हुआ था, इसलिए प्रमोशन नहीं हो पाई। अमिताभ ढिल्लों इस समय सीबीआई दिल्ली में एसपी हैं।

संजय कुमार फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त हैं। इसके अलावा विभागीय पदोन्नति समिति 2000 बैच के आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड के लिए रिकार्ड परखेगी।
विज्ञापन


इस बैच में के. वेंकटरमण और राजेंद्र सिंह शामिल हैं। वेंकटरमण केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेट्री हैं। राजेंद्र सिंह पुलिस मुख्यालय में एसपी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें