फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: पंजाबी किंग्स से दिल्ली के डेयरडेविल्स का मुकाबला आज

Sat, 07 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब, आईपीएल
विज्ञापन
IPL में आज पंजाबी किंग्स के साथ दिल्ली के डेयरडेविल्स का मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा। डेविड मिलर की जगह किंग्स इलेवन के लिए कप्तान बनाए गए मुरली विजय के लिए घरेलू मैदान पर पहला मैच होगा।
विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होगा कि मुरली विजय और किंग्स इलेवन अपने होम ग्राउंड का कितना फायदा उठा पाते हैं। अब तक जहीर खान की अगुआई में दिल्ली टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है।

मेंटर के तौर पर राहुल द्रविड़ टीम के साथ जुड़े हैं। वीरवार को दिल्ली को अपने घर में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा । जबकि कोलकाता के खिलाफ किंग्स इलेवन की जीत हाथ से फिसल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली की बेहतर स्थिति, अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीते

आईपीएल
टूर्नामेंट में दोनों टीमों के अब तक के सफर के तुलना की जाए तो दिल्ली की स्थिति कुछ बेहतर है। दिल्ली ने अब तक आठ में से पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, उसके दस अंक है। जबकि किंग्स  इलेवन आठ में से महज दो मुकाबले ही जीत सका है। उसके खाते में महज चार अंक हैं।


दिल्ली डेयरडेविल्स-
जहीर खान (कप्तान),  संजू सैमसन,  सैम बिलिंग्स, कार्लोस ब्रेथवेट, जेपी डुमिनी, पवन नेगी, जयंत यादव, करुण नायर, रिषभ पंत, अमित मिश्रा, इमरान ताहिर, मोहम्मद शमी

किंग्स इलेवन पंजाब-
मुरली विजय (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हाशिम अमला,  मनन वोहरा, फरहान बेहरदीन, केसी करियप्पा, ऋ षि धवन , काइल एबॉट, मिशेल जॉनसन, मोहित शर्मा, अक्षय पटेल, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मार्कस स्टोएनिस, गुरकीरत सिंह, प्रदीप साहू, निखिल नायक, स्वप्निल सिंह, शार्दूल ठाकुर और ऋद्धिमान शाहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें