फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में IPL का रोमांच 28 अप्रैल से, जानिए किस तारीख को किसका मैच

Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
आईपीएल हैट-ट्रिक
विज्ञापन
आईपीएल सीजन चल रहा है और मोहाली में इसका रोमांच 28 अप्रैल से देखने को मिलेगा। पिंच हिटर मैक्सवेल की हिट्स...सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर की कहर बरपाती गेंदे....चीयर लीडर्स की मस्ती और स्टेडियम के हर कोने से उठती वेव्स....।
विज्ञापन


यह नजारा देखने को मिलेगा आईपीएल सीजन-10 में। रोमांच के साथ मस्ती के मूड में आ चुके मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होने वाले आईपीएल सीजन-10 का पहला ही मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण होने वाला है। जिसमें आमने- सामने होंगी सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चैलेंज होंगे खतरनाक गेंदबाज भुवनेश्वर और राशिद खान तो वहीं दूसरी ओर सिटी के हीरो मनन वोहरा अपने होम ग्राउंड में करतब दिखाने को बेताब हैं। मोहाली का पीसीए स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब को माइनस से प्लस अंकों तक पहुंचाने के साथ ही उसकी रैंकिंग में भी इजाफा करने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन

मोहाली स्टेडियम में होने हैं चार मुकाबले

किंग्स इलेवन पंजाब
मोहाली में होने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए अब सिर्फ दस दिन बचे हैं। यहां चार मुकाबले होंगे। मोहाली का पीसीए स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब का होम ग्राउंड है। किंग्स इलेवन पंजाब का सामना अपने मैदान में सनराइजर्स से होगा। यह टीम तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही है। यहां दूसरा मुकाबला डेयर डेविल्स के साथ होगा।

डेयरडेविल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इसके बाद टीम का मुकाबला गुजरात लायंस की टीम के साथ तय है। यह टीम किंग्स से निचले पायदान पर चल रही है और सातवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के साथ भिड़ने के बाद किंग्स की टीम का मुकाबला सुपर स्ट्रांग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से होगा।

बेशक ऐसा माना जा रहा था कि किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के पिंच हिटर ग्लेन मैक्सवेल को सौंपने के बाद सारी बाजी पलट जाएगी पर पंजाब के शेरों को पिंच हिटर ही पिंच कर गए। पिछले सीजन में इस टीम की कप्तानी मुरली विजय को सौंपी गई थी और पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी।

ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर, इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन और न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भी किंग्स इलेवन की टीम का हिस्सा हैं।

 
विज्ञापन

मोहाली में इन टीमों के साथ होंगे किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला

किंग्स इलेवन पंजाब
28 अप्रैल- सन राइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब शाम 8 बजे
30 अप्रैल- दिल्ली डेयर डेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब शाम 4 बजे
7 मई- गुजरात लॉयंस और किंग्स इलेवन पंजाब शाम 8 बजे
9 मई- कोलकाता नाइट राइर्ड्स और किंग्स इलेवन पंजाब शाम 8 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें