फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: पंजाबी आ गए ओए... किंग्स और रॉयल्स के बीच मुकाबले से पहले हाउस फुल, मुल्लांपुर में बरसेंगे चौके-छक्के

Thu, 03 Apr 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

IPL 2025: मोहाली के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पांच अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए हाउस फुल हो गया है। क्योंकि मैच की सारी टिकट बिक चुकी हैं। 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। अब किंग्स की बारी अपने होम ग्राउंड पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर में दहाड़ने की है। यहां पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 5 अप्रैल को मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


पंजाब किंग्स ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 74 रन से हराया। वहीं, मंगलवार को दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायट्स को आठ विकेट से हराकर जलवा दिखा दिया। पंजाब किंग्स की टीम बुधवार देर शाम शहर पहुंच गई। वीरवार को टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। वहीं, राजस्थान की टीम वीरवार को शहर पहुंच जाएगी और दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।

नए कप्तान श्रेयस अय्यर दिखा चुके हैं तेवर
पंजाब किंग्स ने 18वें सीजन के लिए इस बार नए कप्तान और नए कोच का दामन थामा है। कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर हेड कोच के तार पर रिकी पोटिंग ने मोर्चा संभाला है। श्रेयस अय्यर टीम प्रबंधन के फैसले पर खरे उतर है। उन्होंने पहले मैच में गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। मंगलवार को भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच विजेता अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


5 अप्रैल को होने वाले मुकाबलों की सभी टिकटें बिकीं
मुल्लांपुर में 5 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के सभी टिकटें बिक चुकी हैं। अपर टियर की टिकट का मूल्य 1250 रुपये रखा गया था। जनरल टैरेस ब्लॉक की टिकटों की कीमत 1750 रुपये और हॉस्पिटैलिटी लॉन्ज टिकटों की न्यूनतम कीमत 6500 रुपये वाली टिकट रखी गई थी।

टिकट लेते हुए प्रशंसकों में खुशी
आईपीएल की टिकटें ऑनलाइन रखी गई हैं। बुकिंगके बाद शहर में विभिन्न जगहों पर काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर क्रिकेट प्रशंसक बुकिंग नंबर दिखाकर अपना टिकट हासिल कर रहे हैं। ऐसा ही एक काउंटर सेक्टर-20 की साई ट्राफी एंड स्पोर्ट्स शॉप पर है। यहां पर क्रिकेट प्रशंसक टिकट लेकर खुश दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Pastor Bajinder Singh: 50 अनुयायी से शुरू हुआ सफर 10 लाख समर्थकों तक कैसे पहुंचा? देश-विदेश में हैं दुष्कर्म के दोषी पादरी के चर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें