आईपीएल के नौवें सीजन में पुणे सुपरजाइंट्स के बाद अब एक और नई टीम गुजरात लायंस अपना पहला मैच पीसीए में खेलने जा रही हैं। सोमवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लायंस की टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है।
विज्ञापन
आईपीएल में पहली बार दोनों टीमें आमने सामने हो रही हैं। किंग्स इलेवन के नवयुक्त कप्तान डेविड मिलर के साथ विरेद्र सहवाग बतौर मेंटर की भूमिका में रहने वाले हैं। कुल मिलाकर दोनो टीमों का ‘जीत’ ही लक्ष्य होगा।
किंग्स इलेवन जहां घरेलू मैदान पर सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो गुजरात लायंस भी टूर्नामेंट की पहली ऐतिहासिक जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन को मिले नए कप्तान-
पिछले सीजन की तुलना में किंग्स इलेवन इस सीजन में कई नए चेहरों के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले आठ सीजन से खिताब जीतने का सपना देख रही किंग्स इलेवन के इस बार कप्तान बदल चुके हैं। पिछले दो सीजन तक टीम की कमान संभालते आ रहे जॉर्ज बेली की सेवाएं इस बार टीम को नहीं मिलेगी।
इस बार यह जिम्मेवारी दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड संभालेंगे। टीम में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय और कुछ घरेलू खिलाड़ियों का मिश्रण है जो मैच का पासा पलट सकने में माहिर है।
सुरेश रैना बतौर कप्तान नई भूमिका में, इस प्रकार होंगी दोनों टीमें
गुजरात लायंस
- फोटो : amar ujala
पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य रहे सुरेश रैना के समक्ष गुजरात के लिए बतौर कप्तान नई भूमिका चुनौतीपूर्ण होगी। रैना को अपनी नई टीम के साथ साबित करना होगा कि उनकी टीम इस सीजन में उलट फेर करने का दम रखती हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
किंग्स इलेवन पंजाब- डेविड मिलर (कप्तान), शॉन मार्श, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, मनन वोहरा, फरहान बेहरदीन, केसी करियप्पा, ऋषि धवन, काइल एबॉट, मिशेल जॉनसन, मोहित शर्मा, अक्षय पटेल, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मार्कस स्टोएनिस, गुरकीरत सिंह, प्रदीप साहू, निखिल नायक, स्वप्निल सिंह, शार्दुल ठाकुर और ऋद्धिमान शाह शामिल हैं।