फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL9: मिलिए, गुजरात टीम के 'मास्टरमाइड' से, ये क्रिकेटर नहीं हैं

Tue, 12 Apr 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
टीम के मालिक केशव बंसल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आईपीएल सीजन-9 में पहली बार खेलने उतरी गुजरात लायंस की टीम के 'मास्टरमाइंड' न तो कैप्टन रैना हैं और न ही कोई क्रिकेटर। ये हैं टीम के मालिक केशव बंसल। उन्हें उम्मीद है कि वह आईपीएल टीम के साथ-साथ टेक्नोलॉजी बेस कंपनी इंटेक्स को भी प्रमोट करेंगे। आईपीएल की किसी फ्रेंचाइजी के अब तक के सबसे युवा मालिक केशव का कहना है कि वह कंपनी और क्रिकेट टीम दोनों को एक-दूसरे के जरिए प्रमोट करेंगे। ये बातें उन्होंने सोमवार को सेक्टर-17 स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहीं। 
विज्ञापन


केशव के अनुसार देश में इस समय अगर सबसे ज्यादा किसी स्पोर्ट्स की वैल्यू है तो वह क्रिकेट और आईपीएल मैचों की है। दो साल से वह एक टीम की फ्रेंचाइजी लेने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बंद होने के बाद उन्हें मौका मिला। वह ऑक्शन में शामिल हुए और आज उनकी एक क्रिकेट टीम है। 

इंटेक्स के डायरेक्टर बंसल ने सुरेश रैना को कैप्टन बनाने के सवाल पर बताया कि रैना का आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा है और यह सबसे शांत और कूल स्वभाव के खिलाड़ी भी हैं। उनकी इसी खासियत के कारण ही उन्होंने रैना को टीम का कैप्टन बनाया।
विज्ञापन


वहीं आईपीएल में कंट्रोवर्सी के बावजूद टीम खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सभी खेलों में होता है। इससे टीम और कंपनी की साख पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वहीं टीम की साख से कंपनी की इमेज प्रभावित होने के बारे में उन्होंने कहा कि खेलों से पॉजिटिव इमेज बनती हैं।
विज्ञापन

सोशल साइट्स से फाइनल हुआ नाम

आईपीएल सीजन 9: सुरेश रैना - फोटो : amar ujala
केशव के अनुसार टीम को लेकर उनके सामने कई नाम थे, लेकिन उन्होंने इस पर युवाओं से राय लेना बेहतर समझा। इसलिए उन्होंने टीम के नाम को लेकर सोशल साइट्स फेसबुक पर लोगों से राय मांगी। यहीं से गुजरात लायंस का नाम फाइनल हुआ। 

इंटेक्स की यूपी में जल्द बनेगी फैक्ट्री 
केशव ने कंपनी की प्रगति को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश के कासना में उनकी अगले छह से आठ महीने में एक फैक्ट्री शुरू होने वाली है। यह बहुत बड़े स्तर पर होगी। इसमें कंपनी के सभी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उनके अनुसार कंपनी अपने विस्तार को लेकर जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें