फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का फैसला: रेमडेसिविर इंजेक्शन पर लिखना होगा आईपीडी नंबर, उल्लंघन पर दर्ज होगा केस

Sat, 08 May 2021 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग के मुख्यालय में रेमडेसिविर  इंजेक्शन मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि विभाग के पास इसके गोदामों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब विक्रेता के लिए इंजेक्शन की बिक्री के दौरान शीशी पर मरीज और आईपीडी नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य जरूरी दवाओं की सुचारु आपूर्ति के लिए राज्य में 60 ड्रग कंट्रोलर प्रतिनियुक्ति पर रखे गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग के मुख्यालय में रेमडेसिविर  इंजेक्शन मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि विभाग के पास इसके गोदामों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब बिक्री के दौरान इंजेक्शन की शीशी पर मरीज और आईपीडी नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य है, ताकि एफडीए की टीमें खाली शीशी को आसानी से सत्यापित कर सकें कि किस मरीज को कोविड केयर सेंटर द्वारा नष्ट करने से पहले इसे दिया गया है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतर्क नजर रखने के लिए 60 ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। सिद्धू ने बताया कि दवाओं की कीमतों की निगरानी करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले विक्रेता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


आवंटन से कम मिले इंजेक्शन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब को केंद्र से आवंटित कोटा से कम रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले हैं। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2021 से 9 मई 2021 तक पंजाब में वितरण के लिए 50000 इंजेक्शन आवंटित किए गए थे, जबकि राज्य सरकार को 41056 इंजेक्शन ही मिले हैं। केंद्र के पत्र अनुसार पंजाब को 9 मई से 16 मई तक 35000 रेमडेसिविर इंजेक्शन और प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें