फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़ और हमला किया, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पड़ोसी युवती से छेड़छाड़ और उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमले के आरोप में पुलिस ने मौलीजागरां निवासी ब्रजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ब्रजेश टाइल लगाने का काम करता है। सोमवार रात करीब 10 बजे युवती अपने घर के दूसरे फ्लोर पर थी। इसी बीच आरोपी ब्रजेश दीवार फांदकर लड़की के घर के अंदर पहुंच गया और लड़की के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाने पर उसका भाई भाई आ गया। इस पर ब्रजेश ने युवती और उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड और तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें