फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली का त्योहार, ड्राई फ्रूट्स के दाम गिरे, फिर भी खरीदार कम

विज्ञापन
सेक्टर-26 की मार्केट में ड्राई फ्रूट की थाली बनाता दुकानदार। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनतेरस और दिवाली का त्योहार है, लेकिन ड्राई फ्रूट का मार्केट ठंडा पड़ा है। हर साल दिवाली के मद्देनजर ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ जाती थी मगर इस बार उल्टा हो रहा है। बाजार में मांग की कमी होने की वजह से ड्राई फ्रूट्स की कीमत 15 से 20 फीसदी गिर चुकी है। इसके बावजूद खरीदने वाले लोगों की संख्या कम है।
विज्ञापन

आम तौर पर सेक्टर-26 की ड्राई फ्रूट मार्केट में दिवाली के 15 दिन पहले से ही भारी भीड़ देखने मिलती है, लेकिन इन दिनों ये मार्केट खाली पड़े हैं। दुकानें तो हर साल की तरह सजी हैं, लेकिन खरीदार बेहद कम है। व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ सेक्टर-26 में नहीं, बल्कि शहर भर में इस बार दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स की मांग कमजोर है। कारण भी है, कोरोना के चलते कॉरपोरेट और गिफ्ट पैकिंग की डिमांड न के बराबर है। लोग हर साल दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदारों से मिलने जाते थे तो उनके लिए ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक लेकर जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से लोग किसी के घर जाने से बच रहे हैं। इसका असर व्यापार पर काफी गहरा पड़ रहा है।
सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स के दाम गिरे
सेक्टर-26 के व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार बाजार में सप्लाई तो है, लेकिन डिमांड कम है। इसलिए सभी तरह के ड्राई फ्रूट्स के दाम गिरे हैं। उन्होंने कहा कि दाम कम होने के बावजूद कम लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सेक्टर-26 के एक अन्य व्यापारी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले बादाम 20 फीसदी, काजू 10 से 15 फीसदी, पिस्ता 10 से 15 फीसदी और दूसरे ड्राई फ्रूट भी 15 से 20 फीसदी सस्ते हो चुके हैं। ड्राई फ्रूट की कीमतों में 15 से 20 फीसदी की गिरावट देखने मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों पर उल्टा सीधा खाने से तबीयत खराब हो जाती है, जिससे त्योहार का मजा फीका पड़ जाता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स बेहतर विकल्प हैं। ड्राई फ्रूट्स बेहद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन के साथ भरपूर मिनरल्स होते हैं। दिल और हृदय संबंधी बीमारियों में इनके सेवन से बहुत लाभ होता है।
विज्ञापन

550 से शुरू हैं ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मिठाई की मांग कम होने के कारण ड्राई फ्रूट्स के दुकानदारों ने कई प्रकार के गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। मिठाई की अपेक्षा ड्राई फ्रूट पैकिंग और डलिया पैकिंग ज्यादा पसंद की जा रही है। सेक्टर-26 के हरियाणा जनरल स्टोर के मालिक हरीश बंसल ने बताया कि उनके पास 550 ग्राम के ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक 550 रुपये से शुरू हैं, जो वजन के अनुसार अलग-अलग दाम पर उपलब्ध हैं। एक अन्य व्पापारी ने बताया कि गिफ्ट आइटम में ड्राई फ्रूट की डलिया पैकिंग, कुकीज और नमकीन के पैकिंग की मांग है। मार्केट में डलिया पैकिंग दो तरह से की जा रही है। साधारण डलिया पैकिंग में बिस्कुट, फ्रूटी, सोनपापड़ी, चिप्स, नमकीन, कुरकुरे हैं, जबकि दूसरी डलिया में काजू, बादाम, सोनपापड़ी, अखरोट, पिस्ता युक्त लड्डू और तिलगोजा है। खरीदार अपनी इच्छानुसार और भी सामान इसमें शामिल करा सकते हैं।
इस बार यह है दाम (सभी दाम रुपये/प्रति किलो)
ड्राई फ्रूट वर्तमान दाम पिछले वर्ष के दाम
बादाम गिरी - 550 से 600 - 700 से 800
काजू - 800 से 900 - 900 से 1050
किशमिश - 300 से 400 - 350 से 450
पिस्ता - 800 से 900 - 900 से 100
अखरोट - 1000 से 1100 रुपये - 1100 से 1200
खुरमा - 300 से 500 - 400 से 500
अंजीर - 900 से 1000 - 1000 से 1100
अखरोट साबुत - 400 से 600 - 450 से 650
गुरबंदी गिरी - 850 से 1000 - 900 से 1100
कोट ---
फैक्ट्रियों व कंपनियों से मिलने वाले ऑर्डर बेहद कम --- (फोटो सहित)
इस बार फैक्ट्रियों व कंपनियों से मिलने वाले ऑर्डर बेहद कम हैं। इसके पीछे भी कई कारण हैं। कोरोना ने सभी वर्गों को प्रभावित किया है। इसकी वजह से ड्राई फ्रूट्स की मांग पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत ही है। सेक्टर-26 की मंडी में भी लोग कम ही पहुंच रहे हैं।
-संजय गुप्ता, व्यापारी, ग्रेन मार्केट-26
बाजार में इस बार सप्लाई, लेकिन डिमांड कम---(फोटो सहित)
बाजार में इस बार सप्लाई तो है लेकिन डिमांड कम है। इसकी वजह से ही ड्राई फ्रूट्स के दाम भी कम हुए हैं। इस बार जो लोग खरीदारी करते दिख रहे हैं, वो खुद के लिए ले रहे हैं, जबकि पहले लोग गिफ्ट देने के लिए कई ऑर्डर करते थे। वह इस बार बेहद कम है।
विज्ञापन

- हरीश बंसल, मालिक, हरियाणा जनरल स्टोर-26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें