फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में खत्म होगा इंटरव्यू सिस्टम!

Tue, 28 Oct 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री के दावे पर यकीन किया जाए तो सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू सिस्टम खत्म हो जाएगा। यह दावा हरियाणा की नवगठित भाजपा सरकार की कैबिनेट मंत्री और सोनीपत से विधायक कविता जैन ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौकरियों में साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास करने के साथ ही पूरी पारदर्शिता लाई जाएगी ताकि बेरोजगार युवकों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नौकरी मिल सके। चंडीगढ़ से सोनीपत जाते समय कैबिनेट मंत्री कविता जैन घरौंदा के विधायक हरविंद्र कल्याण के निवास पर थोड़ी देर रूकी थीं।

कविता जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार पर करीब साढ़े 81 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जोकि मौजूदा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है और इस कर्ज को उतारने के लिए सरकार जल्द ही आय का स्रोत जल्द ही ढूंढ लेगी। उन्होंने कहा कि कर्ज को उतारने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से भी सहायता की मांग करेगी।
विज्ञापन

'सबसे पहले चुनावी घोषणा पत्र पर अमल'

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सबसे पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल लाएगी और पूरे प्रदेश में समांतर विकास, समांतर रोजगार देने का प्रयास करेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पंजाब की तर्ज पर एक नवंबर को कर्मचारियों को वेतन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास कोई बजट नहीं है। पांच साल के अंतराल में सरकार इस मांग को पूरा करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक या दो दिन में धान पर लगे टैक्स को हटाएगी या फिर टैक्स को कम करेगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा के कार्यो व भर्तियों पर रोक लगाने के मामले में बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी और उसी के बाद जनता के हितों में फैसले लिए जाएंगे।

नौकरियों के मामले में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि साक्षात्कार प्रणाली से कही न कही सरकार को आरोप लगने की आशंका लगी रहती है।
विज्ञापन

रोक नहीं भर्तियों की समीक्षा की जाएगी

प्रदेश में बढ़ रही बलात्कारों की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रयास किया जाएंगे। जैन ने कहा कि पिछली हुड्डा सरकार में हुई भर्तियों पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है बल्कि भर्तियों की समीक्षा की जाएगी।

कविता जैन मंगलवार को चंडीगढ़ से सोनीपत जाते हुए जीटी रोड स्थित मातूराम पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। जैन ने कहा कि हुड्डा सरकार ने चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों में धड़ाधड़ भर्तियां की थीं। 16 मई के बाद हुई भर्तियों की भाजपा सरकार समीक्षा करेगी। अगर उसमें किसी तरह की खामी मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने का जो वादा भाजपा ने किया था, उसे इन पांच साल में अवश्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक महिला होने के नाते वह बुराई को दूर करने का प्रयास करेंगी। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें