फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड: तत्कालीन डीसी, एसएसपी समेत कई अफसरों से पूछताछ

Thu, 01 Nov 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तीन साल पुराने बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई आला अफसरों से पूछताछ की। इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए। बरगाड़ी बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब सरकार ने बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए एडीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। 

विज्ञापन


एसआईटी पिछले दो सप्ताह से इन मामलों की गहनता से पड़ताल कर रही है। पीड़ितों व गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अब एसआईटी फरीदकोट से संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ घटना के दिन (14 अक्टूबर 2015) को ड्यूटी कर रहे अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पिछले तीन दिन के दौरान अपने चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी, तत्कालीन एसएसपी सुखमंदर सिंह मान, तत्कालीन एसडीएम वीके सियाल के अलावा उस समय लुधियाना के कमिश्नर व आईजीपी परमराज सिंह उमरानंगल, बठिंडा जोन के आईजी व वर्तमान में एडीजीपी जतिंदर जैन, तत्कालीन डीआईजी फिरोजपुर व वर्तमान आईजीपी अमर सिंह चाहल से पूछताछ की है। 

उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मालूम हो कि जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट ने बहिबल कलां व कोटकपूरा में धरने पर बैठी सिख संगत पर बल उपयोग करने के मामले में उस समय पूरे हालात पर निगरानी कर रहे आईजी बठिंडा जतिंदर जैन और कमिश्नर लुधियाना परमराज सिंह उमरानंगल की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े किए थे। दोनों ही जगह पर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही सिख संगत पर बल उपयोग किया था। बहिबल कलां में पुलिस की गोली से दो सिख नौजवानों की मौत हो गई थी। वहीं दोनों घटनाओं में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें