फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर हेलीकॉप्टर से सीधे कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक आएंगे मोदी

Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : PTI
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे हेलीकॉप्टर से कैपिटल कॉम्प्लेक्स के पास उतर सकते हैं। राजेंद्रा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया जाएगा। हालांकि उनका प्लेन पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड करेगा। एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। प्रशासन ने उनके रूट को फाइनल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एडवाइजर परिमल राय की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम ने राजेंद्रा पार्क का दौरा किया। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर केलिए हेलीपैड राजेंद्रा पार्क में कहां बनाया जाए। पार्क से कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक का रूट क्या रहेगा। इन सभी चीजों पर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट की टीम ने सभी पैरामीटर पर अधिकारियों को सलाह दी।

इस दौरे में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, डीसी अजीत बालाजी जोशी, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद समेत दूसरे अधिकारी शामिल रहे। राजेंद्रा पार्क कैपिटल कॉम्प्लेक्स से कुछ मिनटों की दूरी पर है। इस पार्क में पहले भी पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर उतरते रहे हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर भी यहीं उतारना चाहता है। हालांकि इसमें सुरक्षा व दूसरे सभी कारणों पर अभी विचार हो रहा है। एसपीजी की मंजूरी भी इसके लिए ली जाएगी।
विज्ञापन


नहीं आएगी ट्रैफिक संबंधी दिक्कत
प्रधानमंत्री का काफिला जहां से गुजरता है उस सड़क पर काफी देर पहले से ट्रैफिक रोकना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सैकड़ों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ता है। हालांकि प्रधानमंत्री के पिछले चंडीगढ़ दौरे के समय सड़क की दूसरी लेन को नहीं रोका गया था, लेकिन शाम को प्रधानमंत्री जब पीजीआई में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हाल जानने पहुंचे तो शहर का बड़ा हिस्सा जाम की चपेट में आ गया। इन सभी बातों को देखते हुए प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट से सीधा राजेंद्रा पार्क लाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें