फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में दाखिले के लिए 30 जून तक करें आवेदन

Tue, 31 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने कैंपस के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार 30 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पीयू ने इस साल 35 से अधिक कोर्स में ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा दी है।
विज्ञापन


ऐसे में स्टूडेंट को अब कैंपस में फार्म भरने के लिए अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। स्टूडेंट एसबीआई ब्रांच से ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकेंगे। पूनिया के अनुसार दाखिले के लिए पीयू की हैंडबुक ऑफ इंफॉरमेशन भी जारी कर दी गई है। जिसे पीयू के सेल काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है।

पीयू वेबसाइट पर एडमिशन संबंधी सभी जानकारी दी गई है। दाखिला संबंधी जानकारी के लिए पीयू की सिंगल विंडो इन्कवारी पर भी हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2065, 2534818 और 2534866 पर सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे और दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें