सुबह 6 बजे के बाद प्लाजा सेक्टर-17 के कार्यक्रम में कुछ लोगों को एंट्री नहीं मिली। इसका कारण था कि वे कुछ मिनट लेट थे। हालांकि, वे 5.30 बजे आ गए थे लेकिन लेट इसलिए हुए थे कि विभाग ने समय पर टी-शर्ट नहीं दी थी। सेक्टर-25 निवासी अंशू ने बताया कि सुबह 5.30 बजे आ गई थी लेकिन टीशर्ट समय पर नहीं मिली। इनके साथ सेक्टर-15 के भी कई लोग शामिल थे, जिन्हें एंट्री नहीं दी गई।
कोई आया अकेले, तो कोई सहेलियों संग
कार्यक्रम में सिटी के लोग परिवार और कुछ दोस्तों संग आए। मुल्लांपुर से लेकर मोहाली तक, सेक्टर-26 से लेकर सेक्टर-56 तक के लोग यहां योग करने पहुंचे। यहां उम्र की भी कोई सीमा नहीं थीं। 70 साल से लेकर 11 साल के बच्चों ने एक साथ योग का आनंद लिया।
मैट उठाने की भी रही होड़
सिटी के लोगों में कार्यक्रम में योग करने का जितना क्रेज था, उतना ही मैट को उठाने का भी नजर आया। लोगों ने 8 बजे जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ, तभी मैट उठाने में जुट गए। आलम यह था कि लोग मैट उठाने के बाद ही सेल्फी लेते हुए नजर आए।