फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: इंटरनेशनल शूटर गौरी श्यौराण ने हरियाणा कोरोना फंड में दिए एक लाख रुपये

Sun, 29 Mar 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल शूटर गौरी
विज्ञापन

पद्मश्री और उड़न सिख मिल्खा सिंह, इंटरनेशनल शूटर अंजुम मोदगिल, पैरा टेबल टेनिस इंटरनेशनल खिलाड़ी मुकेश और पूनम के बाद अब इंटरनेशनल शूटर गौरी श्यौराण ने भी कोरोना से लड़ने के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। गौरी ने हरियाणा कोरोना वायरस फंड में एक लाख रुपये की सहयोग राशि सौंपी है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले बजरंग पूनिया ने अपनी 6 महीने की तनख्वाह सौंपी थी जबकि योगेश्वर दत्त्त ने 100000 हरियाणा रिलीफ फंड में देने का ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में गौरी श्यौराण ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से देश को लॉकडाउन करने का फैसला सबके हित में हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाने का मैं स्वागत करती हूं। हम सबको इस संकट की घड़ी में एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।

बता दें कि गौरी श्यौराण इंटरनेशनल लेवल की बेहतरीन शूटर हैं। देश की महिला शूटिंग टीम की टॉप लेवल की खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के लिए कई इंटरनेशनल लेवल की चैंपियनशिप में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। गौरी के पिता जगदीप सिंह हरियाणा में आईएएस ऑफिसर हैं। गौरी जब 12 साल की थी तब से ही शूटिंग से जुड़ी हुई है। गौरी के भाई विश्वजीत भी राट्रीय स्तर के शूटर हैं।
विज्ञापन


बंसल ने चंडीगढ़ फाइट्स कोरोना कोष में दिए एक लाख रुपये 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ फाइट्स कोरोना कोष में एक लाख रुपये की मदद की है। साथ ही बंसल ने उन तमाम लोगों की भी सराहना की है, जो लॉकडाउन और कर्फ्यू में लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में गुरुद्वारों, मंदिरों और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना बेहद सराहनीय कार्य है।

इनके अलावा कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी और स्वच्छता कर्मचारी जो अपनी जान जोखिम में डालकर डटे हुए हैं, हमें उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। उनके इस काम के लिए पूरा शहर आभारी है। बंसल ने उन सभी कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जो लगातार इस लॉकडाउन में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साथ ही अपील की है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों को आ रही कठिनाइयों के निवारण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासन को पूरा सहयोग करें।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें