फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल और CM मनोहर लाल ने की अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत, नहीं पहुंचे अमित शाह

Thu, 13 Dec 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
विज्ञापन

शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार को ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै व्यापारे, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


मॉरिशस के कार्यवाहक राष्ट्रपति परम शिवम पिल्लै ने इस अवसर पर कहा है कि भगवान कृष्ण ने 5000 साल पहले महाभारत की भूमि में गीता का जो संदेश संसार को दिया था आज भी उसकी प्रासंगिकता बरकरार है। विश्व और समाज की सभी समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवत गीता में निहित है। इस ग्रंथ को जीवन में अपनाकर ही विश्व का कल्याण संभव है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
 राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने देशवासियों को गीता जयंती की बधाई दी और कहा कि गीता के उपदेश से ही विश्व कल्याण और नव भारत का निर्माण संभव है। गीता पूजन के बाद मॉरीशिस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पवेलियन का अवलोकन कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी चखा। 
 
नहीं पहुंचे अमित शाह

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गुरुवार को ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचना था। किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंचे। महोत्सव के शुभारंभ से पहले भी उनके पहुंचने को लेकर कयास लगाए जाते रहे। 

फरवरी 2019 में मॉरीशस में भी गीता महोत्सव
मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे ने कहा कि विश्व शांति के लिए पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान जरूरी है। पवित्र ग्रंथ की महता को देखते हुए मॉरीशस में फरवरी 2019 में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें