फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट अगले साल से

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लोगों को नए साल से इंटरनेशनल फ्लाइट की सौगात मिलेगी। यहां पर बने रनवे का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे शहर के लोगों की यह हसरत पूरी हो जाएगी। शहर से दुबई, मलयेशिया और थाईलैंड के लिए फ्लाइट उड़ेंगी। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इंटरनेशनल फ्लाइट की मंजूरी मिल चुकी है मगर जब तक नए रनवे का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक उड़ान संभव नहीं दिखती। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी तय समय में काम पूरा नहीं कर पाई है।

वहीं एयरफोर्स और चंडीगढ़ एयरपोर्ट  अथॉरिटी के बीच इंटरनेशनल फ्लाइट को उड़ाने को लेकर समझौता भी नहीं हो पाया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी केसीईओ सुनील दत्त ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। रनवे की कार्पेटिंग का काम पूरा करने के बाद इंटरनेशनल  फ्लाइट शुरू की जाएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नहीं हो पाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्यवस्था
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट आपरेशन सिस्टम को अपग्रेड नहीं किया जा सका है।
बोर्डिंग पास के लिए विमानन कंपनियों की ओर से सेल्फ चेकिंग कियोस्क की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।
एयरपोर्ट से रात के समय फ्लाइट का अवागमन नहीं होता है।
आईएलएस-टू और थ्री रनवे पर नहीं  हो पाया है स्टाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें