फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण पर आईसीजे के फैसले के बाद फिर चर्चा में विष्णु दत्त, सामने लाए थे पाक की करतूत

Thu, 18 Jul 2019 05:34 AM IST
देव कश्यप राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अदालत, हेग - फोटो : PTI
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अदालत में 17 जुलाई को जो महत्वपूर्ण बहुचर्चित फैसला आया, उसके बाद पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के अलावा जो तीन बड़े चेहरे खास चर्चा में हैं, उनमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पुरातन छात्र विष्णु दत्त शर्मा खास नाम है। वर्तमान में डॉ. विष्णु दत्त शर्मा विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और कानूनी सलाहकार है। जाहिर है दुनियाभर के मीडिया में 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले पर पैनी निगाह बनी हुई थी। 

विज्ञापन


जाधव को ईरान से जबरदस्ती अगवा कर कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य कोर्ट द्वारा फांसी की सजा देने के मामले में बुधवार अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अपना फैसला दिया। अंतरराष्ट्रीय अदालत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। क्योंकि अदालत ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है।  इस मामले में भारत की जोरदार दलीलों के आगे पाकिस्तान शुरू से ही लाचार दिख रहा था।

विज्ञापन

नीदरलैंड के द हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे उपरोक्त फैसला मुख्य न्यायाधीश अब्दुलकावी अहमद यूसुफ ने पढ़कर सुनाया। इस फैसले से जहां जाधव के परिवार, पूरे भारत, भारत समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पुरातन विद्यार्थी डॉ. विष्णु दत्त शर्मा का उक्त मामले महत्वपूर्ण योगदान, केयू के इतिहास में गौरवशाली अध्याय के रूप में जुड़ चुका है। हरियाणा की मदर यूनिवर्सिटी कहे जाने वाली कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पासआउट अनेक पुरातन विद्यार्थी पिछले छह दशकों के दौरान देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। डॉ. विष्णु दत्त शर्मा भी इन्हीं में से एक हैं। भारत के पक्ष में आए अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले से डॉ. विष्णु दत्त शर्मा का बयान आने के बाद ही अधिकृत अवगत कराया गया। 

केयू से एलएलएम और इंटरनेशनल लॉ में की थी पीएचडी
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने डॉ. विष्णु दत्त शर्मा की सराहना की। बताया गया है कि डॉ. विष्ण दत्त शर्मा ने केयू से एलएलएम करने के पश्चात प्रोफेसर डॉ. सूर्य पी शर्मा के अधीन इंटरनेशल लॉ में पीएचडी की। 

केयू में शिक्षक भी रहे डॉ. विष्णु दत्त शर्मा
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और कानूनी सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने जहां कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा और शोध किया, वहीं  इसके अलावा एक जमाने में इसी यूनिवर्सिटी में बतौर शिक्षक वे विद्यार्थियों को पढ़ाते भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें