फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत केस में इंटरनेशनल बॉक्सर पर गिरी गाज

Wed, 07 Oct 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉक्सर जयभगवान को अपनी शर्मनाक करतूत की सजा आखिरकार मिल ही गई। एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद आदमपुर थाना प्रभारी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जयभगवान और एक हवलदार सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


जयभगवान को एक अक्तूबर को रिश्वत के आरोप लगने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने दोनों के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी भगवानदास की जांच रिपोर्ट में आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दूसरी तरफ, आदमपुर के तीन व्यापारियों ने पुलिस को सामूहिक बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने एक लाख रुपए को रिश्वत के बजाय पंचायती दंड की राशि करार दिया। 51 हजार रु. गोशाला में व बाकी राशि अन्य सामाजिक कार्यों में खर्च की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

जयभगवान 30 सितंबर तक थाना आदमपुर में प्रभारी थे। उन पर मंडी आदमपुर के आढ़ती मुकेश कुमार गोयल ने एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाया।

आढ़ती का कहना था कि 31 अगस्त को जयभगवान उसकी दुकान पर आए और सट्टेबाजी के आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई रवि गोयल समेत पांच को गिरफ्तार कर ले गए।

बाद में एक लाख रुपये लेकर पांचों को छोड़ दिया गया। व्यापारियों का कहना था कि वे ऑनलाइन गोल्ड सेल्स का व्यापार करते हैं। एसपी ने जयभगवान को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच डीएसपी हैड क्वार्टर भगवानदास को सौंपी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें