चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने एआई और मानव संसाधन प्रबंधन पर एक अंतरराष्ट्रीय एलुमनाई इंटरैक्शन सेशन आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यूबीएस की 2006–2008 बैच की एलुमनाई अराधना मैनगी और यूएसए से इविया ब्रेंड्स थीं।
उन्होंने बताया कि एआई अब टैलेंट एक्विजिशन, वर्कफोर्स एनालिटिक्स और निर्णय-निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने इसके सकारात्मक अवसरों के साथ-साथ नैतिक चुनौतियों पर भी चर्चा की।