फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए विमानन कंपनियां तैयार नहीं

Sun, 03 Apr 2016 10:21 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
हाईकोर्ट के सख्त रवैये के बावजूद इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने में अभी छह महीने से अधिक समय लग सकता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दायर हलफनामे में बताया गया है कि 48 विमानन कंपनियों को लेटर लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक  किसीे विमानन कंपनी ने इंटरनेशनल फ्लाइट में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके साथ ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जरूरी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कराने केप्रोजेक्ट पर 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट का काम अधूरा रह गया है। इसमें से एक हजार करोड़ रुपये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण पर और 400 करोड़ रुपये पुराने एयरपोर्ट को रेनोवेट कराने पर खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन इतनी राशि खर्च होने के बावजूद अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के आसार नहीं बन रहे हैं।

इन विमानन कंपनियों को भेजा पत्र
हाईकोर्ट को  बताया गया है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से  कतर एयरवेज, एयर अरेबिया, एयर बुल्गारिया, एयर फ्रांस, थाई एयरवेज,  सिंगापुर एयरलाइंस, एयर एशिया, आशियाना एयरलाइंस, टाइगर एयरवेज समेत कई अन्य विमानन कंपनियों को इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के संबंध पत्र लिखा जा चुका है।  इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर नागर विमानन मंत्रालय और इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिखित में जवाब दायर करें।  
विज्ञापन


सिंगापुर, इंग्लैंड और कनाडा के यात्री अधिक
वहीं, मोहाली से सिंगापुर, इंग्लैंड , कनाडा जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। यहां केलिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बुल्गारिया केलिए फ्लाइट शुरू होने से लोगों को क्या फायदा होगा। जहां की कनेक्टिविटी है, वहां के लिए फ्लाइट नहीं होने से विमानन कंपनियां इस ओर रुझान नहीं दिखा रही हैं।

मंत्रालय ने नहीं दी अनुमति
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चलने वाली विमानन कंपनियों जेट एयरवेज, स्पाइस जेट ने इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की इच्छा भी जाहिर की गई। लेकिन अभी तक मिनिस्ट्री की ओर से अप्रूवल नहीं मिल पाई है।
 
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर खामियों के चलते भी नहीं उड़ी इंटरनेशनल फ्लाइट 
 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। 800 फीट की री-कार्पेटिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, कनवेयर बेल्ट का काम भी अधूरा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाई फाई की सुविधा ी नहीं है। एटीएम, पीने के पानी की व्यवस्था, अच्छे रेस्टोरेंट भी नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन

 
कोट-------
 इंटरनेशनल फ्लाइट संबंधी तैयारी पूरी की जा रही है। जो भी एयरपोर्ट में कमियां है उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। 
  सुनील दत्त, सीईओ ,इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें