आईएनआईएफडी के छात्रों ने सेक्टर-8 में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। कैंपस के कुल 24 बच्चों ने कागज और थर्माकोल का प्रयोग कर कुल 11 स्टूडियो को निर्माण किया।
इस दौरान बनाई गई रिसेप्शन को बो मोंडे (एलीट, फ्रैंच शब्द) नाम दिया गया। इंस्टीट्यूट की हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्रुति जैन ने बताया कि कैंपस के विद्यार्थियों ने विभिन्न तरीके से रिसेप्शन को डिजाइन किया।
कैफे हाउस के लिए बच्चों ने सफेद रंग के कागजों द्वारा एक वेटर गर्ल बनाई। इस कैफे के साथ ही लाउंज को साफ्ट लुक दिया गया।
यह प्रदर्शनी 22 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक आईएनआईएफडी, एससीओ 32-35 सेक्टर 8 सी में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चलेगी।