फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बड़े राउंड एबाउट और मुख्य चौक पर लगेगा ITMS, ये होगा फायदा

Fri, 03 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh areial view - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सभी बड़े राउंड अबाउट और मुख्य चौक पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा। इस तरह के करीब 80 जंक्शन पर आईटीएमएस लगाने पर 48 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। आईटीएमएस लगाने के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को टेंडर जारी करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। यह फैसला वीरवार को एडवाइजर परिमल राय की चेयरमैनशिप में आयोजित स्टेट लेवल रोड सेफ्टी काउंसिल की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर हाई पिक्सल कैमरे भी लगाए जाएंगे जो अपराध नियंत्रण में सहायक होंगे। इसकेलिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। एडवाइजर ने तुरंत आईटीएमएस को ट्रैफिक पुलिस के हवाले करने के आदेश दे दिए हैं। 

रात को ट्रैफिक सिग्नल बंद होंगे
इसके अलावा छोटे ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर रात को ट्रैफिक कम होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर दिया जाएगा। केवल ब्लिंकर ही देखकर ट्रैफिक मूव करेगी। अभी कई ऐसे ट्रैफिक सिग्नल हैं जहां दूसरी साइड कोई वाहन नहीं होने पर बेवजह ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार करना होता है। सड़कों पर सुरक्षा के लिए सभी मुख्य मार्गों का सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके अलावा मीटिंग रेजिडेंशियल एरिया में पार्किंग पॉलिसी बनाने पर भी चर्चा हुई। वहीं बाहरी वाहनों पर पॉल्यूशन टैक्स लगाने के मामले में एडवाइजर ने एनजीटी का आदेश स्टडी कर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस मीटिंग में होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी और काउंसिल के सदस्य शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर प्रजेंटेशन भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें