फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से तस्करी का मामलाः करनाल पहुंची खुफिया एजेंसी, सेनानायक के गांव में की पड़ताल

Fri, 24 Jan 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ड्रोन द्वारा पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े गये सेना नायक सहित तीन व्यक्तियों के मामले में खुफिया एजेंसी ने करनाल के गांव मंगलौरा में जांच की है। सेना नायक राहुल यमुना तट के समीप बसे मंगलौरा गांव का रहने वाला है और वह पिछले आठ साल से अंबाला में रह रहा था। 

विज्ञापन


गांव में उसके पिता व भाई परिवार के साथ रहते हैं। राहुल आर्मी में भर्ती होने के बाद बहुत कम गांव में आता था। यही कारण है कि गांव वाले उसकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। बता दें 10 जनवरी को पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि सेना नायक राहुल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ड्रोन को पाकिस्तान भेजते थे और वहां से ड्रग्स और हथियार मंगाकर सप्लाई करते थे।

बसंत विहार से बरामद किया गया था ड्रोन
डीजीपी पंजाब ने खुलासा किया था कि दो ड्रोन बरामद किये गए, इनमें से पहला ड्रोन अमृतसर के मोधे गांव में एक सुनसान डिस्पेंसरी से बरामद किया गया, जबकि दूसरा ड्रोन राहुल की जानकारी पर करनाल के कर्ण विहार स्थित उसके दोस्त के घर से बरामद किया गया। राहुल ने पुलिस को बताया है कि उसने 2019 में ओएलएक्स से 1.50 लाख रुपये में काले रंग का एस्पायर-2 मॉडल का ड्रोन खरीदा था। 
विज्ञापन


उसने उसे ठीक करके 2.75 लाख रुपये में ओएलएक्स के माध्यम से बेच दिया। इसके बाद उसने पुणे से 3.20 लाख रुपये का नया ड्रोन खरीदा और उसे अमृतसर के एक अपराधी को 5.70 लाख रुपये में बेचा। करनाल से बरामद किए गए ड्रोन को उसने 5.35 लाख रुपये में खरीदा था जिसे अब पंजाब पुलिस ने बरामद किया है।

इस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। खुफिया एजेंसी ने भी जांच की है। अभी उनके स्तर पर ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें