सरकारी और कॉरपोरेट क्षेत्र की बीमा कंपनियों में काम करने वाले बीमा एजेंटों के लिए अच्छी खबर है। इस बार बीमा एजेंटों के कमीशन पर कटने वाले टैक्स के साथ राशि में भी कटौती की गई है।
विज्ञापन
संशोधित नियमों के तहत अगर बीमा एजेंट का 15 हजार रुपये कमीशन बनता है तो उस पर पांच प्रतिशत टीडीएस कटेगा। पहले कमीशन राशि की सीमा 20 हजार रुपये थी, जिस पर 10 फीसदी टैक्स कटता था।
आयकर विभाग ने टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) कटौती के नियमों में बदलाव किया है, जो इसी माह से लागू हो गए हैं। बीमा एजेंटों के अलावा अन्य नौकरीपेशा लोगों के लिए भी राहत की खबर है। अब पीएफ खाते से मैच्योरिटी के समय 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि की निकासी पर 10 फीसदी टीडीएस कटेगा। पहले पीएफ से 30 हजार रुपये निकालने पर ही टैक्स लग जाता था।
विज्ञापन
यही नहीं यदि कर्मचारी पांच साल बाद पीएफ अकाउंट से राशि निकालता है तो कोई टैक्स नहीं कटेगा। अगर पीएफ कर्मचारी काटी गई राशि वापस चाहता है तो उसे आयकर रिटर्न फॉर्म भरना होगा। जिसमें उसे अपनी सालाना आय को घोषित करना होगा। यदि उसकी सालाना आय कर दायरे में नहीं आएगी तो उसे काटी गई राशि वापस मिल जाएगी।
टीडीएस और इनकम टैक्स के बीच अंतर
सेवा कर के साथ ही बचत योजनाओं पर भी असर
- फोटो : Getty
इनकम टैक्स टैक्सेबल आय पर दिया जाता है, जबकि टीडीएस का मतलब होता है टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स। यह इनकम टैक्स को आंकने का एक तरीका है। अगर इनकम टैक्स से टीडीएस ज्यादा होता है तो उस पर रिफंड क्लेम किया जाता है। लेकिन टीडीएस कम होने पर एडवांस टैक्स या सेल्फ असेसमेंट टैक्स जमा कराना होता है।
बचत योजनाओं पर 10 फीसदी टीडीएस की होगी कटौती
सीए संजय थरेजा ने बताया कि टीडएस के तहत अलग-अलग श्रेणियों में नए बदलाव किए गए हैं, जो इसी माह से लागू हो गए हैं। इसके तहत पीएफ अंश दाताओं के साथ-साथ बैंक और डाकघर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बचत योजनाओं पर जो टीडीएस पहले 20 फीसदी कटता था, अब 10 फीसदी की कटौती होगी। इसके अलावा, जीवन बीमा पॉलिसी में मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि के समय एक फीसदी टीडीएस कटेगा, जोकि पहले दो फीसदी कटता था।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा।
सेक्शन क्षेत्र विवरण पुरानी सीमा नई सीमा टीडीएस दर
192ए पीएफ अंशदताओं द्वारा राशि निकालने पर 30,000 50,000 10
194बीबी घोड़ों की रेस में मिलने वाली विजेता राशि 5000 10,000 30
194सी बिजली, सड़क व बिल्डिंग के ठेकेदारों पर 75,000 1,00,000 व्यक्तिगत व एचयूएफ पर 1
194डी बीमा एजेंटों को मिलने वाली कमीशन राशि 20,000 15,000 5
194जी लॉटरी टिकटों की बिक्री पर मिलने वाला कमीशन 1000 15,000 5
194एच ब्रोकेज को मिलने वाली कमीशन राशि 5,000 15,000 5
194एलए जमीन एक्वॉयर करने पर मिलने वाले मुआवजे 2,00,000 2,50,000 1
सड़क या रेल लाइनों को बिछाने व सुधारने में