फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की सचिव प्रेरणा पुरी ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। तय किया कि मानसून से पहले इंजीनियरिंग विभाग और नगर निगम मिलकर शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट, जनरेटर और सैंडबैग तैनात किए जाएंगे। साथ ही, लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आगामी जून के अंत तक चंडीगढ़ में मानसून दस्तक दे सकता है। बैठक में शहर की मानसून से पहले तैयारी की समीक्षा की गई। इसमें निर्णय लिया कि इंजीनियरिंग विभाग और नगर निगम मिलकर शहरभर में एक विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। इसके तहत सड़क किनारे के रोड गली, नालियों, मेनहोल और वर्षा जल निकासी चैनलों जैसे सुखना चो, पटियाला की राव और एन-चो की गाद निकासी की जाएगी। साथ ही सड़क किनारे जमा मलबा भी हटाया जाएगा।
मानसून के दौरान सुखना लेक के जलस्तर की निगरानी, नागरिकों की शिकायतों के समाधान और आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए विभागों की विशेष टीमें चौबीसों घंटे रोटेशन शिफ्ट में कार्य करेंगी। प्रशासन और नगर निगम के फील्ड यूनिट्स के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संयुक्त कार्रवाई की जा सके। बैठक में चीफ इंजीनियर सीबी ओझा, निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, एसई जिग्ना और डॉ. राजेश बंसल (पब्लिक हेल्थ), सीपीडीएल के एके व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


24 घंटे काम करेंगे हेल्पलाइन नंबर
शहरवासियों की सहायता के लिए दो आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 0172‑2787200 और 0172‑6135200 जारी किए हैं, जो 24 घंटे चालू रहेंगे। इन नंबरों पर नागरिक बारिश से जुड़ी किसी भी समस्या, जलभराव या अन्य शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान सतर्क रहें, अपने भवनों की छतों की सफाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें