फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू टेस्ट पर लैंब संचालकों के लिए बड़ा सरकारी फरमान

Tue, 22 Sep 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू वायरस की जांच में मनमाने रेट वसूलने की खबर प्रकाशित करने के अगले ही दिन हेल्थ सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने प्राइवेट लैब के खिलाफ कड़ा रुख अख्यितार कर लिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में डेंगू आउटब्रेक पर सोमवार को बुलाई गई इमरजेंसी बैठक में हेल्थ सेक्रेटरी ने आईएमए प्रेसिडेंट को निर्देश दिए कि वे प्राइवेट लैब के संचालकों से सुनिश्चित करवाएं कि डेंगू की जांच के लिए कोई भी मनमाना रेट नहीं वसूलेगा।

दो दिन के भीतर जांच के रेट फिक्स करके बताएं। मीटिंग्स में आईएमए प्रेसिडेंट ने आश्वासन दिया कि वे प्राइवेट लैब संचालकों के साथ मीटिंग कर जल्द ही रेट फिक्स कर लेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पड़ताल कर सोमवार के अंक में डेंगू टेस्ट के बारे में हो रही धांधली के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित प्राइवेट लैब डेंगू की जांच के लिए अलग-अलग और मनमाने रेट वसूल रही है।

शहर में 800 रुपये से लेकर 3300 रुपये तक रेट वसूले जा रहे हैं। इस संबंध में अमर उजाला ने करीब एक दर्जन से अधिक प्राइवेट लैब से बातचीत की थी।
विज्ञापन

अब 75 टीम फील्ड में उतरेंगी

डेंगू के लारवा रोकने के लिए अब कुल 75 टीम मैदान में उतरेगी। पहले एंटी मलेरिया आफिस की ओर से 50 टीमे फील्ड में उतरकर जगह-जगह लारवा नष्ट करने का काम कर रही थी। इसके लिए एमओएच व नगर निगम की ओर से मलेरिया टीम को कर्मचारी मुहैया करवाए जाएंगे। ये टीमे प्रत्येक एसडीएम की देखरेख में काम करेंगे। प्रशासन ने संभावना जताई थी कि बारिश के बाद डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं।

अब तक कुल 136 केस
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार शाम तक डेंगू के कुल 136 केस आए थे। ये केस पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 व मनीमाजरा की लैब में टेस्ट किए गए थे। सभी कंफर्म केस हैं। इन चारों जगहों में डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। हेल्थ सेक्रेटरी ने स्कूलोें में अवेयनेस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डेंगू होम वर्क कार्ड स्कूलों में बांटने के निर्देश दिए गए हैं।

प्लेटलेट्स किट खरीदने की तैयारी में
डेंगू के जिन मरीजों में प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती हैं, उन मरीजों को फिलहाल प्लेटलेट्स किट बाहर से खरीदना पड़ रहा है। मीटिंग्स में हेल्थ सेक्रेटरी ने इशारा किया है कि यदि जरूरत पड़े प्लेटलेट्स किट भी खरीदी जाए, ताकि किसी मरीज को कोई दिक्कत न आए। मार्केट में प्लेटलेट्स किट की कीमत करीब 8600 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें