फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन किक्रेट टीम में गुरकीरत के शामिल होने पर बोली मां...

Mon, 21 Sep 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका दौर के लिए टीम इंडिया में शामिल होने पर गुरकीरत मान की मां अमरप्रीत कौर ने पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की। वे बोलीं कि मेरी खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है। जब से बेटे के सेलेक्शन की खबर मिली है, तबसे बधाइयों के लिए फोन पर फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का सपना भारतीय टीम में एंट्री का था, जो आज हकीकत में बदल गया। यह उसकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वह आज टीम में स्थान बना पाया।

रविवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 5 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई। इसमें पहले तीन वनडे मैच के लिए पंजाब (मोहाली) के क्रिकेटर गुरकीरत मान का चयन पहली बार टीम इंडिया के लिए हुआ। गुरकीरत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले गुरकीरत मान का परिवार मौजूदा समय में मोहाली के फेज 3 में रहता है। गुरकीरत पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी का ट्रेनी है। शुरूआत में सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम के कोच हरीश शर्मा से गुरकीरत ने क्रिकेट की एबीसीडी सीखी।

इसकेबाद पीसीए की एकेडमी में कोच सुखविंदर सिंह टिंकू से प्रशिक्षण लिया। गुरकीरत के पिता पंजाब मंडी बोर्ड के साथ कार्यरत हैं। मां अमरप्रीत कौर यादविंदरा पब्लिक स्कूल में टीचर रह चुकीं हैं।
विज्ञापन

मां ने गुरकीरत के बारे में ये सब बताया

गुरकीरत मान की मां अमरप्रीत कौर ने बताया कि आज उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मुझे अपने बेटे पर गर्व है। उन्हें बेटे के भारतीय टीम के चुने जाने की सूचना टीवी से मिली।

इसके बाद से रिश्तेदारों के और शुभचिंतकों के फोन आने शुरू हो गए। अमरप्रीत कौर ने कहा कि गुरकीरत जब आठ वर्ष का था तब से वह क्रिकेट खेलने लग गया था। गुरकीरत भारतीय ए टीम के लिए बंगलादेश के साथ तीन मैचों की सीरीज में खेल रहा है।

गुरकीरत के कोच सुखविंदर सिंह टिंकू के मुताबिक उनका ट्रेनी मौका मिलने पर जोरदार प्रदर्शन करेगा। वह हर मैच में अपने आपको पहले से बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।

उपलब्धियां
- गुरकीरत आईपीएल में नियमित रूप से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। गुरकीरत इंडिया टीम ए के भी रेगुलर मेंबर हैं। बांग्लादेश ए के साथ चल रही सीरीज में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए गुरकीरत ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था।

- गुरकीरत ने 9 साल की उम्र से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी। अंडर-19 टीम में उन्होंने कूच बिहार और वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था।

- गुरकीरत पंजाब की अंडर-22 टीम के सदस्य भी थे। इस टीम ने 2011 में सीके नायडू टॉफी जीती थी। उन्होंने 2012 में हैदराबाद के खिलाफ पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरूआत की थी।

- 2011-12 में विजय हजारे ट्रॉफी में भी गुरकीरत ने शानदार प्रदर्शन किया था। 19 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके गुरकीरत ने 1218 रन बनाने के साथ 21 विकेट भी ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें