फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में सरकार: अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन, अजनाला हिंसा के बाद से था सरकार के राडार पर

Sat, 25 Feb 2023 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अजनाला में पुलिस थाने पर हमले के बाद से अमृतपाल सरकार के राडार पर था। अमृतपाल के नाम से इंस्टाग्राम पर लगभग 35 अकाउंट हैं, इनमें से ब्लू टिक वाले अकाउंट को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। अजनाला में पुलिस थाने पर हमले के बाद से अमृतपाल सरकार के राडार पर था। अमृतपाल के नाम से इंस्टाग्राम पर लगभग 35 अकाउंट हैं, इनमें से ब्लू टिक वाले अकाउंट को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन




यह है मामला
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लवप्रीत व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही रिहा कर दिया था लेकिन लवप्रीत को रिहा करने के लिए अमृतपाल ने बुधवार को थाने के बाहर धरने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ अपने समर्थकों सहित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने बैरिकेड तोड़ डाले और तलवारों व बंदूकों के साथ थाने पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद घंटों थाने के बाहर डटे रहे।

गृहमंत्री को दी थी धमकी
अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी भी दी थी। अमृतपाल ने कहा कि शाह का हाल भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा होगा। 1984 में इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि शाह ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर हमारी कड़ी नजर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने की थी कार्रवाई की बात
अजनाला हिंसा के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। गत 10 सालों से पंजाब की एकता को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन पंजाब के लोग इकट्ठा रहना चाहते है।

वहीं मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार हार हाल में पंजाब के अंदर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अमृतपाल के समर्थकों पर सख्त एक्शन लेगी। सरकार और पंजाब पुलिस कमजोर नही हैं। किसी को हालात खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें