फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच लाख रिश्वत मांगने के आरोपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को सीबीआई की विशेष अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। विशेष जज भावना जैन की अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पर रिहाई के आदेश दिए। आरोपी चार अगस्त से बुड़ैल जेल में बंद था।
सीबीआई ने तीन अगस्त 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह ने 30 जुलाई को आरोप लगाया था कि ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले में रेशमा उर्फ रानी के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश के लिए इंस्पेक्टर ने पांच लाख रुपये मांगे। ढाई लाख पहले और बाकी एफआईआर के बाद देने तय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी से बरामद हुई थी ढाई लाख की रिश्वत
सीबीआई ने ट्रैप लगाकर इंस्पेक्टर के सहयोगी भगत राम उर्फ भगत सिंह को ढाई लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था। रकम मोटरसाइकिल के साइड स्टोरेज बॉक्स से मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया गया। सीबीआई एक अक्टूबर को चालान पेश कर चुकी है। अदालत ने जांच पूरी होने, चालान पेश होने और ट्रायल में देरी की संभावना को देखते हुए जमानत मंजूर की। मामले में 23 गवाह हैं, जिनकी गवाही अभी शुरू नहीं हुई है। अभियोजन मंजूरी और विशेषज्ञ रिपोर्ट भी लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें