फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाजारों में पार्किंग की टेंशन खत्म, 21 सेक्टरों में स्कूलों के मैदान खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में पार्किंग की टेंशन खत्म, 21 सेक्टरों में स्कूलों के मैदान खुलेंगे
विज्ञापन

दिवाली तक मिलेगी अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो टो या क्लैंप होगी, 8 नवंबर तक रहेगी व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वालों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए 21 सेक्टरों और मनीमाजरा के बाजारों के आसपास सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की है। यह सुविधा 8 नवंबर 2026 तक मिलेगी। स्कूलों के मैदान छुट्टी के बाद और अवकाश के दिनों में पूरे समय पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकेंगे। पुलिस ने कहा है कि सड़क पर वाहन खड़े करने वालों की गाड़ी टो या क्लैंप की जा सकती है।
किस बाजार के पास कहां मिलेगी पार्किंग
- सेक्टर-8, 15 और 18: सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-8बी, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15सी (गुरुद्वारे के पास) और सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18डी।
विज्ञापन

- सेक्टर-19 और 20: सरकारी हाई स्कूल सेक्टर-19डी, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19सी, सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर स्कूल सेक्टर-20बी और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-20डी।
- सेक्टर-22, 29 और 30: सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22ए, सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-22सी, सरकारी मॉडल हाई स्कूल व सरकारी हाई स्कूल सेक्टर-29बी, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-29ए और सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-30।
- सेक्टर-32, 34 और 35: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32सी, सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-34सी, जीएमएच स्कूल सेक्टर-35डी और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35सी।
- सेक्टर-36, 37 और 38: जीएमएच स्कूल सेक्टर-36सी, जीएमएच स्कूल व जीएमएस सेक्टर-37सी और जीएमएच स्कूल सेक्टर-38डी।
- सेक्टर-40, 41, 44 और 45: जीएमएच स्कूल सेक्टर-40ए, सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर-40बी, सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर-41डी (बडहेड़ी), सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44 और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-45डी।
विज्ञापन

- सेक्टर-46 और 47: सरकारी कॉलेज सेक्टर-46, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46डी और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-47सी।
- मनीमाजरा: सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस स्टैंड के पास सरकारी मॉडल हाई स्कूल और सरकारी मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा।

पैदल जाएं, कार पूलिंग करें टो होने पर 1073 पर फोन करें
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नजदीकी बाजारों में संभव हो तो पैदल जाने, पीक आवर्स से बचने और कार पूलिंग अपनाने की अपील की है। निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें। साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर वाहन चलाने या पार्क करने से बचें। गाड़ी में कीमती सामान न छोड़ें। सामान की चोरी या नुकसान के लिए पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी। जाम में धैर्य रखें और बेवजह हॉर्न न बजाएं। वाहन टो या क्लैंप होने पर हेल्पलाइन 1073 या इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क करें। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें