फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदरजीत सिंह की कॉल्स में कई अधिकारियों के साथ लंबी बात, रडार में कई अधिकारी

Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी इंदरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हवलदार के पद पर रहकर खाकी वर्दी पर तीन स्टार लगाने वाले इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह पर कई अधिकारी खासे मेहरबान थे। इंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मोबाइल कॉल्स को खंगाला गया तो कई ऐसे अधिकारियों के नाम सामने आ गए हैं, जिनकी खासी मेहरबानी इंदरजीत सिंह पर थी। एसटीएफ ने कई ऐसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है, जिनका गहरा नाता इंदरजीत सिंह के साथ रहा है।
विज्ञापन


जानकार सूत्रों की मानें तो मोगा के एसएसपी राजजीत सिंह एसटीएफ के रडार पर हैं। राजजीत सिंह उस समय एसएसपी तरनतारन थे, जब इंदरजीत सिंह को वहां पर सीआईए इंचार्ज लगाया गया था। 2013-14 के दौरान इंदरजीत सिंह ने वहां पर सवा सौ किलो हेरोइन बरामद की थी। इस में से तीन केस ऐसे निकल आए, जिसमें से आरोपी आसानी से अदालत से बरी हो गए। राजजीत सिंह बाद में तरनतारन से होशियारपुर आ गए तो इंदरजीत सिंह भी होशियारपुर पहुंच गए। 
विज्ञापन

कई बड़े अधिकारियों से रहे रिश्ते

आरोपी इंदरजीत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
वहां पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रहे। इसके बाद राजजीत सिंह मोगा में एसएसपी हैं और इंदरजीत सिंह का तबादला मोगा हो गया था। राजजीत सिंह व इंदरजीत सिंह के बीच संबंधों को लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दो आईपीएस, नौ पीपीएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी इंदरजीत सिंह से खासी नजदीकियां थी। इंदरजीत सिंह लगातार इन अफसरों के साथ मोबाइल पर संपर्क में रहता था और लंबी बातचीत करता था।

एसटीएफ की एक टीम जहां इंदरजीत सिंह के हाई प्रोफाइल संबंधों को खंगाल रही है। वहीं दूसरी टीम इंदरजीत सिंह के तस्करों से संबंध को भी खोलने की तैयारी कर रही है। इंदरजीत सिंह हेरोइन और स्मैक कहां से लेता था और किन तस्करों के माध्यम से बिकवाता था, इसकी गहराई से तहकीकात की जा रही है। एसटीएफ की तीसरी भी इंदरजीत सिंह की बनाई गई संपत्ति की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें